बैंगलुरू स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

बैंगलुरू। समाज और मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं देश में रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंगलुरू महज तीन महीने पहले हुई किशोरी से दुष्कर्म की घटना अभी लोग भूल भी नहीं पाये थे कि एक बार फिर स्कूल में दरिंदो की दरिंदगी सामने आयी है। बैगलुरू के एक स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ एक शिक्षक ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है।

rape

पुलिस इंस्पेक्टर टी.सी. वेंकटेश ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। मामला ऑर्किड द इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में ही दर्ज किया गया।

मामले में अज्ञात संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा चार तथा छह और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 376 के तहत आरोप दर्ज किये गये हैं। दर्ज शिकायत के अनुसार, बच्ची की मां जब शाम को उसे लेने स्कूल पहुंची तो उसने बेटी को रोते देखा। बच्ची के अजीब व्यवहार को देखकर मां ने इसकी जानकारी बच्ची के पिता को दी। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को बुखार था और उसने अपनी मां को बताया कि किसी ने उसे शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया है लेकिन वह उसे जानती नहीं है।

मामले के सामने आते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस विद्यालय में लगे सीसीटीपी की फुटेज भी तलाश रही है। वहीं शहर के पुलिस आयुक्त एम.एन रेड्डी ने मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त सारा फातिमा को नियुक्त किया है। बुधवार को दीवाली की छुट्टिया शुरु हो गयी है जिसके चलते स्कूल के अधिकारियों से मामले पर प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

बैंगलुरू में तीन महीने पहले भी ऐसा घृणित मामला सामने आया था जिसमें एक विद्यालय में तीन शहर के विबग्योर स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ उसके जिमनास्टिक के कोच और उसके सहायक ने दुष्कर्म किया था। कोच और उसके सहायक पर आरोप था कि उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे काफी प्रताड़ित भी किया था। इस मामले की अभी भी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+