उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोहरे का कोहराम, दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, एक दर्जन ट्रेनें निरस्त

नई दिल्ली। सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोहरे का कोहराम जारी है। राजधानी दिल्ली में जहां सुबह घने कोहरे से हुई वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, चेन्नई के भी कुछ हिस्सों में सुबह धुंध देखी गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है और लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पहाड़ों पर गिर रही बर्फ की वजह से अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, यहां चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को अब सताना शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से इंडियन रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (02179/02180), कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

Recommended Video

    Weather Forecast: Delhi समेत North India में कड़ाके की ठंड, अभी और गिर सकता है पारा | वनइंडिया हिंदी
    हाड़ कंपाने वाली सर्दी

    हाड़ कंपाने वाली सर्दी

    पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है तो ये सिलसिला अब आने वाले दिनों में भी जारी रहने वाला है। आईएमडी ने पहले ही 5 दिनों के लिए नार्थ इंडिया में हाड़ कंपाने वाली सर्दी कै अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में 16 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

    कमजोर 'एल नीनो' की स्थिति

    कमजोर 'एल नीनो' की स्थिति

    भारत के मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने हाल ही में कहा था कि इस साल ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है क्योंकि इस वक्त कमजोर 'एल नीनो' की स्थिति चल रही है, इसलिए हम इस साल और अधिक ठंड की उम्मीद कर सकते हैं।

    20 जनवरी तक अत्यधिक सर्दी पड़ने की आशंका है

    20 जनवरी तक अत्यधिक सर्दी पड़ने की आशंका है

    बता दें कि ऊष्ण कटिबंधीय प्रशांत के भूमध्यीय क्षेत्र के समुद्र के तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आये बदलाव के लिए उत्तरदायी समुद्री घटना को एल नीनो कहा जाता है, जिसका असर मौसम पर पड़ता है, इसके प्रतिकूल प्रभाव से सर्दी में इजाफा होता है और इसी वजह से इस बार ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक अत्यधिक सर्दी पड़ने की आशंका है।

     स्काईमेट की चेतावनी

    स्काईमेट की चेतावनी

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम सर्द रहा और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. साथ ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी झेलनी पड़ेगी। 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+