कभी चालाते थे बीयर बार अब बना दिये गये महामंडलेश्वर
इलाहाबाद। क्या आपने ऐसा सुना है कि एक आदमी जो बियर बार, डिस्को चलाता हो और वह कई आपराधिक मामलों में लिप्त होने का दोषी हो उसे महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी जाए। लेकिन नोएडा में एक समय बार चलाने वाले सच्चिदानंद को महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी गयी है।

सच्चिदानंद महाराज को निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर बना दिया है। जिसके बाद विवाद गहरा गया है। सच्चिदानंद का नोएडा में बीयर बार चलता है। हालांकि निरंजी अखाड़े का कहना है कि अब यह बीयर बार उनका सच्चिदानंद का परिवार चलाता है।
सच्चिदानंद बीयर बार के साथ ही रीयल स्टेट कारोबार से भी जुड़े थे और कई फिल्मी हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें भी है जो सोशल मीडिया हैं। लेकिन निरंजनी अखाड़े का कहना है कि सच्चिादनंद के पूर्व के जीवन से उनका कोई लेना देना नहीं है। अगर सन्यास लेने के बाद कोई गलत काम में वह लिप्त पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications