बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व पुजारी और सीईओ पर साध्वी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व पुजारी और सीईओ पर छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी के सीईओ बीडी सिंह और पूर्व मुख्य पुजारी पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही प्रोपर्टी हड़पने की बात भी महिला ने कही है। जिस महिला ने यह आरोप लगाया वह एक साध्वी है। मुंबई की रहने वाली इस महिला साध्वी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व पुजारी और सीईओ पर छेड़छाड़ का आरोप

साध्वी ने बद्रीनाथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह और बद्रीनाथ के पूर्व रावल विष्णु प्रसाद नंबूदरी ने उनसे छेड़छाड़ की थी। पूर्व रावल इन दिनों केरल में हैं और वह 1992 से 2002 तक बद्रीनाथ के रावल थे। महिला के आरोपों के जल्दी ही एक पुलिस टीम मुंबई रवाना होगी।

साध्वी ने बताया है कि 1980 से 1994 तक हर साल बद्रीनाथ की यात्रा करती थीं। इसी दौरान विष्णु प्रसाद नंबूदरी उनसे छेड़छाड़ करता था। साध्वी ने उन पर संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप भी लगाया है। साध्वी ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों ने प्रापर्टी हड़पने के लिए उसके परिवार के सदस्यों का अपहरण भी कराया। चमोली पुलिस ने महिला की शिकायत पर बदरीनाथ थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 354, 364, 506, 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+