नई बनी मेघालय विधानसभा का गुंबद गिरा, अगस्त 2022 में खत्म होना था काम

शिलॉन्ग, 22 मई : मेघालय से एक बेहद की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीती रात मेघालय के नवनिर्मित विधानसभा भवन का एक हिस्सा गिर गया। इस विधानसभा के पूरे होने से पहले ही ये घटना हुई है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इमारत का 70 टन वजनी गुंबद कल रात करीब 12:30 बजे गिर गया। जब घटना हुई तो उस समय मौके पर लोगों की उपस्थिति नहीं थी।

A portion of the newly constructed Meghalaya Legislative Assembly building collapsed

मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, विधानसभा भवन का निर्माण 177.7 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश की यूपीएनआरएनएनएल ने किया है। निर्माण की देखरेख कर रहे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी इंजीनियर (भवन) रांसम सुत्नगा ने कहा कि डिजाइन में खामी गुंबद के गिरने का कारण हो सकती है। उन्होंने कहा, खंभों और बीम के लिए स्टील के गुंबद का वज़न शायद बहुत ज्यादा था, इसलिए वे इसे सहन नहीं कर पाए। इसकी वजह से पूरा ढांचा ही गिर गया।

सुत्नगा ने कहा कि मलबा साफ करने में दो हफ्ते लगेंगे। घटनास्थल पर पहुंचे इंजीनियर ने कहा कि गुंबद का नया ढांचा बनाने में कम से कम आठ महीने लगेंगे। विधानसभा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के अधिकारियों ने पूरी इमारत के डिजाइन को मंजूरी दी थी और इसका निरीक्षण किया था। नई इमारत बनाने का काम जून 2019 में शुरू हुआ था और इसे अगस्त 2022 तक पूरा किया जाना था।

अब नवनिर्मित विधानसभा के पूरे होने से पहले भवन के एक मुख्य हिस्से का गिर जाना। सवाल खड़े कर रहा है। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+