मुस्लिम लड़की को गोद लेने पर युवक को चाकुओं से गोदा, एक के बाद एक किए 16 हमले

हैदराबाद। मुस्लिम लड़की को गोद लेने की वजह से एक शख्स पर चाकुओं से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अचानक ही उस शख्स पर हमला किया और एक-दो नहीं बल्कि 16 बार चाकू से वार किए। घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर अवस्था में ओस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिस शख्स पर ये हमला उनका नाम पपालाल रविकांत है। वो शाहिन्यातगंज के रहने वाले हैं।

पपालाल रविकांत पर चाकुओं से किया हमला

पपालाल रविकांत पर चाकुओं से किया हमला

पपालाल रविकांत ने बताया कि एक जून को उनके ऊपर उस समय हमला हुआ जब वो अपने घर पर थे। उन्होंने कहा कि बाल किशन और उसके साथ आए कुछ लोगों ने मुझ पर चाकुओं से हमला किया। उन्होंने मेरे पैर, पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए। मुझे लगा कि अब मैं मर जाऊंगा लेकिन डॉक्टरों ने पूरी कोशिश करके मेरी जान बचा ली।

रविकांत का दावा- मुस्लिम लड़की को गोद लेने पर हुआ हमला

रविकांत का दावा- मुस्लिम लड़की को गोद लेने पर हुआ हमला

पपालाल ने बताया कि 2007 में हुए हैदराबाद बम धमाके में अपने माता-पिता को खोने वाली एक मुस्लिम लड़की को उन्होंने गोद लिया था। हिंदू होने की वजह से मुस्लिम बच्ची को गोद लेने पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के कुछ लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने दावा किया कि ये हमला भी इसी वजह से किया गया है।

पुलिस ने रविकांत के दावे को किया खारिज

पुलिस ने रविकांत के दावे को किया खारिज

हालांकि पुलिस ने पपालाल रविकांत के दावे को खारिज किया है। शाहिन्यातगंज थाने के इंस्पेक्टर एम. रविंदर रेड्डी ने बताया कि रविकांत पर बाल किशन नाम के शख्स ने हमला किया है, जो मर्डर केस में पहले से शामिल है। हमने आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+