VIDEO: भूखे प्यासे घायल तेंदुए को 'दोस्त' ने पिलाया पानी, नहलाया
देहरादून। आप ने इंसान और जीव जंतुओं के बीच दोस्ती की कहानी तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन आज जो हम आप को बता जा रहे वो जिसे सुनकर आप के भी होश उड़ जायेगे। उत्तराखण्ड की वादियों में आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक इंसान और तेंदुए की दोस्ती को दिखाया जा रहा है।
देहरादून जिले के रायवाला क्षेत्र में खतरनाक कहे जाने वाले जानवर और इंसान के बीच दोस्ती की तस्वीरें सामने आई हैं। एक भूखा प्यासा हैरान परेशान जख्मी तेंदुआ डियर पार्क के पास एक बस्ती में खाना और पानी की तलाश में पहुंच गया। मगर इससे पहले की वो किसी को अपना शिकार बनाता, प्रेम नाम के नौजवान ने भूखे प्यासे जख्मी तेंदुए को सिर्फ रोका ही नहीं बल्कि अपने हाथों से पानी भी पिलाया। गर्मी में बेहाल तेंदुए को घर से बाल्टीभर पानी लाकर उसे नहलाया भी। जब तेंदुए की प्यास बुझ गयी तो प्रेम ने वन विभाग के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की पूरी टीम वहां पहुंची और जख्मी तेंदुए को अपने कब्ज़े में ले लिया।
तेंदुए को आसानी से कब्ज़े में लेने के बाद खुद वन विभाग की टीम भी हैरान थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि घायल अवस्था में तेदुआ किसी के भी कब्जे में नहीं आता, लेकिन यह इतनी आसानी और आराम से कैसे पिंजरे में आ गया। हांलाकि कुछ ही देर के बाद वन विभाग के लोगों ने तेंदुए का उपचार कर उसे पास के ही जंगल में छोड़ दिया।