VIDEO: चोर की तरह घर में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को दबोचकर भागा
शिमोगा। कर्नाटक के शिमोगा जिले में शनिवार की देर रात एक तेंदुआ एक घर में घुस गया और मकान मालिक के कुत्ते को उठाकर ले गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इससे पहले हासन जिले के चन्नरायपट्टण तालुक स्थित इस क्षेत्र में तेंदुए ने हाल ही में एक कुत्ते को शिकार बनाया था। आस-पास कई जंगल होने चलते अक्सर इन इलाकों में तेंदुए का आंतकी की खबरें सामने आती रही हैं।

अब समचार एजेंसी एएनआई ने शिमोगा जिले के इस 1 मिनट 43 सेकेंड के खतरनाक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में तेंदुआ बाहर की चाहरदीवारी से घर में दाखिल होता है। घर में दाखिल होने से पहले तेंदुआ चाहरदीवारी पर कुछ सेकेंड पंजों के बल बैठकर देखता है। इस दौरान घर में परिसर में मौजूद कुत्ता उस पर भौकता है। लेकिन तेंदुआ चुपचाप घर चारदीवारी से नीचे उतरता है।
इसके बाद वीडियो में तेंदुआ घर में खड़ी कार की ओट लेता है और उस कुत्ते को जा दबोचता है। इसके बाद वह फिर दीवार के पास पहुंचता है और कुछ देर रुकने के बाद तेंदुआ एक उंची छलांग लगाकर घर से बाहर निकल जाता है। घटना रात की है इसलिए वीडियो में तेंदुआ अधिक साफ नहीं दिख पा रहा है । उधर हासन जिले में श्रवणबेलगोला के मंदिर परिसर के आसपास एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications