कभी ऐसे सिर का मसाज करते हुए देखा है किसी को, हंसे बिना नहीं रह पाएंगे आप
कई बार खुद को रिलेक्स करने के लिए घर के पास के सैलून में लोग जाते हैं। इन दिनों खुद को नया लुक और फ्रेश दिखाने के लिए सैलून जाने का चलन भी बढ़ा है।
नई दिल्ली। कई बार खुद को रिलेक्स करने के लिए घर के पास के सैलून में लोग जाते हैं। इन दिनों खुद को नया लुक और फ्रेश दिखाने के लिए सैलून जाने का चलन भी बढ़ा है। ऐसे में अगर आप ऐसे किसी सैलून में जा रहे हैं जहां पर हैड मसाज की जाती है तो पहले यह वीडियो जरूर देख लें।

इसमें दिखाया जा रहा है कि एक सैलून में काम करने वाला कर्मचारी एक ग्राहक के सिर का मसाज कर रहा है। पर उस व्यक्ति के मसाज करने का तरीका बिल्कुल अलग है।
वीडियो देखने के दौरान पता चलता है कि मसाज करने वाला व्यक्ति किस तरह से अपने ग्राहक के सिर की मसाज कर रहा है। सैलून का कर्मचारी अपने ग्राहक के सिर का मसाज करने के लिए जोर-जोर से अपने ग्राहक के बाल खींच रहा है और तेज-तेज से अपने ग्राहक के सिर पर मार रहा है। वीडियो में यह भी पता चलता है कि मसाज के दौरान ग्राहक के सिर में दर्द भी हो रहा है।
अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो किस शहर में शूट किया गया है। पर वीडियो देखकर आप बिना हंसे नहीं रह पाएंगे और आपको भी याद आ जाएगा अपने घर के पास का सैलून।












Click it and Unblock the Notifications