मां गई काम से बाहर, इधर पापा ने नींद से जगाकर 13 साल की बेटी से की जबर्दस्ती
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पिता ने अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया। बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते पर कलंक पोतने वाली यह घटना खेड इलाके के कलमोडी गांव में शनिवार रात 11 बजे के करीब घटी है। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलमोडी गांव में मां, बाप और बेटी घर में रहा करते थे। रात को 10 बजे के करीब मां कुछ काम से बाहर गई थी, तभी पिता ने 13 साल की बेटी को नींद से जगाया। बेटी ने पापा से नींद आने की बात कही लेकिन वहशी पिता ने उसे अनाज के गोदाम में ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती की।
पीड़ित लड़की को यह बात किसी को न बताने के लिए डराया, धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने सुबह में अपनी मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही मां अपनी बेटी को लेकर खेड के पुलिस स्टेशन गई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications