तूफानी बारिश से नदी उफान पर आई तो परिवार की कर दी बुरी हालत

बीते दो दिनों से जोरदार बारिश का दौर जारी है, भारी बारिश से टीकमगढ़ जिले की धसान नदी में उफान आ गई है। इसके चलते बडागांव में नदी किनारे बने एक मकान में रहने वाले परिवार के चार सदस्य नदी के पानी के बीच फंस गए। लगातार पानी बढ़ते जाने से उनका जीवन ही मुसीबत में फंस गया था।
धसान नदी के पानी में बुधवार को एक परिवार के फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत व बचाव दल बडागांव भेजा। इस दल के सदस्य नाव के जरिए पांनी में फंसे परिवार के करीब पहुंचे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकल लाए।
अन्य हिस्सों में भी हालत खराब
इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों भी में जोरदार बारिश हुई है। इस कारण से विदिशा से रायसेन, सागर और गुना की ओर जाने वाले रास्ते से संपर्क टूट गया है। आवागमन बाधित है। इसी तरह टीकमगढ़-छतरपुर के बीच धसान नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित है। मंडला जिले में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डिंडौरी और निवास के बीच का सड़क संपर्क टूट गया है।
राज्य में बुधवार को भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। श्योपुर जिले में पार्वती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और श्योपुर का कोटा से सड़क संपर्क बाधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications