नरेंद्र मोदी के 'घर' में दलित युवती को ज़िंदा जलाया
अहमदाबाद।
एक ओर जहां देश भर में 'अच्छे दिन' की रणभेरी बजाई जा रही है, वहीं नरेंद्र मोदी के गढ़ में जघन्य अपराध शुरु हो गए हैं। गुजरात में सुरेन्द्र नगर जिले के सायला कस्बे में एक दलित लड़की को छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित तौर पर 15 वर्षीय दलित किशोरी को आठ लोगों ने जिंदा जला दिया। id="toptextpromo">बुरी
शक्तियांपुलिस के अनुसार, सायला के अंबेडकर नगर इलाके में मोतीभाई सुनेरा और सात अन्य लोगों ने चंद्रिका परमार नाम की किशोरी को जिंदा जला दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया, जिस समय घटना हुई उस समय लड़की घर के कार्यों में व्यस्त थी तभी सुनेरा की अगुवाई में लोग उसके पास पहुंचे तथा पहले लड़की से बदसलूकी की गई। उसके बाद उन्होंने लड़की पर करोसीन तेल डालकर आग लगा दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
घटना
के बाद गंभीर घायल किशोरी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और वहां से उसे अहदाबाद के वीएस अस्पताल भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, सुनेरा तथा सात अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस जांच का हवाला दे रही है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications