सोनिया गांधी को दुर्गा मां का अवतार मानता है ये कांग्रेस नेता, हर नवरात्रि में करता है उनकी पूजा

नई दिल्ली। नवरात्र के पवित्र दिनों में लोग आदिशक्ति मां दुर्गाजी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया में एक एक ऐसे शख्स हैं जोकि नवरात्र के दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किसी देवी की तरह से पूजा अर्चना करते हैं। दतिया के अनाव में रहने वाले कांग्रेस नेता डॉक्टर टीके धर हर वर्ष सोनिया गांधी की देवी की तरह से नवरात्र में पूजा अर्चना करते हैं। धर के करीबी बताते हैं कि वह सोनिया गांधी के प्रति उतनी ही श्रद्धा रखते हैं जितना अन्य लोग किसी देवी में रखते हैं।

सोनिया के पीएम बनने के लिए ली शपथ

सोनिया के पीएम बनने के लिए ली शपथ

डॉक्टर धर किस कदर सोनिया गांधी का सम्मान करते हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने यह प्रण ले रखा है कि जबतक सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री नहीं बन जाती हैं वह अपने सिर पर बाल नहीं रखेंगे। उन्होंने अपना मुंडन करा लिया है और प्रण लिया है कि जबतक सोनिया गांधी पीएम नहीं बनती हैं वह सिर पर बाल नहीं रखेंगे। मूल रूप से डॉक्टर धर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और वह मध्य प्रदेश के दतिया में रहते हैं।

देवी का अवतार हैं सोनिया गांधी

देवी का अवतार हैं सोनिया गांधी

डॉक्टर धर का मानना है कि सोनिया गांधी किसी देवी का अवतार हैं, इसी वजह से वह नवरात्रि में नौ दिनों तक सोनिया गांधी की पूजा करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि डॉक्टर धर पिछले 20 वर्षों से हर नवरात्रि के मौके पर सोनिया गांधी की पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। डॉक्टर धर का कहना है कि वह चाहते हैं कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनें और वह देवी की तरह देश के तमाम दुष्टों का नाश करें। वह साफ कहते हैं उनकी व्यक्तिगत तौर पर उनसे कोई मंशा नहीं है और ना ही कोई लालसा है।

हर रोज नहाने के बाद सोनिया गांधी की पूजा

हर रोज नहाने के बाद सोनिया गांधी की पूजा

डॉक्टर धर के करीबी जानने वाले बताते हैं कि वह सोनिया गांधी के प्रति उतनी ही श्रद्धा रखते हैं जितना कोई और मां दुर्गा के लिए रखता है। सुबह नहाने के बाद वह सबसे पहले सोनिया गांधी की पूजा करते हैं। उन्होंने प्रण लिया है कि जबतक सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री नहीं बन जाती हैं वह सिर का मुंडन करवाते रहेंगे और सिर पर बाल नहीं रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+