आंगन में बनी पानी की टंकी में गिरा बच्चा, डूबकर हुई मौत

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में खड़की बुद्रुक में एक घर के आंगन में बने पानी की टंकी में गिरकर पौने दो साल के बच्चे की मौत हो गई। संपन्न किसान दत्तू लोहके के घर के आंगन में पानी की टंकी है। उनके पास काफी भैंसें हैं। वे भैंसे टंकी में पानी पीने आती हैं लेकिन शनिवार की सुबह हमेशा की तरह उनकी बहू कविता लोहके भैंसों को पानी देने के लिए उठी। उनके दोनों बच्चे ललित और पौने दो साल का पवन दोनों घर के अंदर सोए हुए थे। घर के पीछे बंधी भैंसों को पानी पिलाने के बाद कविता घर के पीछे चली गई और उसके बाद उनका पौने दो साल का बेटा पवन सोकर उठा और आंगन में आते समय घर की सीढ़ियों के पास बनी पानी की टंकी में जा गिरा। इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया।

A child drowned in water tank of Jalgaon area of Maharashtra

कुछ समय बाद कविता अपने बड़े बेटे ललित को स्कूल भेजने के लिए उठाने के लिए गई तो वहां पास में सोया पवन उनको कहीं नजर नहीं आया। पवन को वहां न देखकर सब घरवाले ढूंढने लगे. काफी देर तक जब पवन कहीं नजर नहीं आया तो घरवालों को शंका हुई कहीं पवन पानी की टंकी में तो नहीं गिर गया।

टंकी में खोजने के बाद पवन की लाश पानी में मिली। पानी से बाहर निकालने के बाद तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन काफी देर हो चुकी थी। पवन की पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पवन को मृतक घोषित कर दिया था। इस घटना से परिजन सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+