Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल बस में होली, रंग का गुब्बारा मारते समय हुआ हादसा, बच्चे की मौत

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में रंगों के त्योहार होली का रंग तब बेरंग हो गया जब होली खेलते वक्त बस से नीचे जा गिरे एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। यह मामला भोसरी का है, मृत छात्र का नाम सतीश काम्बले है। वह रामभाऊ मोझे स्कूल में पढ़ रहा था।

गुब्बारा मारते समय बस से गिरा

गुब्बारा मारते समय बस से गिरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटते वक्त सतीश अपने दोस्तों के साथ स्कूल बस में होली खेल रहा था। रंगों से भरा गुब्बारा मारते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस से नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से चोटिल होने से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। त्योहार पर घटी इस घटना से शहर में खलबली मच गई है।

14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

स्कूल बस में रंग खेल रहे बच्चे की बस में गिरकर मौत हुई है। यह घटना दोपहर भोसरी परिसर में घटी है। सतीश कांबले (उम्र 14) ऐसा बच्चे का नाम है। सतीश रामभाऊ मोझे स्कूल में पढ़ रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सतीश अपने दोस्तों के साथ रंग खेल रहा था। कलर के बलून मारते वक्त सतीश का संतुलन बिगड़ने से वो बस के बाहर गिरा।

हादसे की पुलिस कर रही जांच

हादसे की पुलिस कर रही जांच

इस घटना में सतीश गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को दोपहर में घटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आगे की जांच में पुलिस जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+