MCD चुनाव में भाजपा की अपील, 'हाथी का बटन दबाओ, हमें जिताओ'
दिल्ली के एमसीडी चुनाव में एक ऐसी उम्मीदवार जोकि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं लेकिन वोट भाजपा के नाम पर मांग रही
नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी के चुनाव इस बार के समीकरण काफी कुछ अलग हैं, एक तरफ जहां भाजपा, आम आदमी पार्टी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही हैं तो दूसरी तरफ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो हैं तो दूसरी पार्टी के लेकिन उन्हें समर्थन भाजपा कर रही है। ताजा मामला है एक ऐसे उम्मीदवार का जो है तो बसपा का लेकिन उसका समर्थन भाजपा कर रही है।

दिल्ली के लाडो सराय वार्ड से बसपा की उम्मीदवार लता सोनी को भाजपा का समर्थन प्राप्त है, उन्होंने बकायदा एक पैंफलेट लोगों के बीच बंटवाया है जिसमें लिखा गया है कि प्यारे मित्रों जैसा कि आप जानते हैं कि कि वार्ड नंबर 67(सी) लाडो सराय से पिंकी को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया था लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से उनका नामांकन रद्द हो गया। लेकिन भाजपा ने बसपा उम्मीदवार लता सोनी को अपना समर्थन दिया है, चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अब उनका चुनाव चिन्ह बदला नहीं जा सकता है, ऐसे में हमारी आपसे गुजारिश है कि कृप्या हाथी के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाए।
लता सोनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं बसपा के चिन्ह पर मैदान में हूं लेकिन भाजपा मुझे अपना समर्थन दे रही है, यही लता को पूरा भरोसा है कि मतदाता इससे भ्रमित नहीं होंगे और उन्हें ही अपना वोट देंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी खारिज किया है कि भाजपा उनके फैसले से नाराज है, उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा में शामिल हुई थी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष ने मुझे अपना समर्थन दिया था।
इसे भी पढ़ें- एमसीडी चुनाव 2017: सर्वे का दावा, दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा
लता बताती हैं कि पिछली बार मेरी बेटी ने कांग्रेस के टिकट पर अपना नामांकन किया था, लेकिन आखिरी समय पर उसका नामांकन रद्द हो गया था, जिसके बाद हमने इस बार भी कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन उन्होंने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जोकि पढ़ा-लिखा भी नहीं है, जबकि मेरी बेटी वैज्ञानिक है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications