6वीं में पढ़ने वाले छात्र की पत्थर मारकर हत्या, सुनसान जगह पर मिली लाश

यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल में छठवीं क्लास में पढ़नेवाले छात्र की सिर में पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सुनसान जगह में बच्चे की लाश पुलिस को बरामद हुई है। इस घटना में अभिजीत दीपक तेकाम (उम्र 12) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह घटना यवतमाल में भोसा रोड स्थित सूरजनगर में घटी है।

6वीं में पढ़ने वाले छात्र की पत्थर मारकर हत्या, सुनसान जगह पर मिली लाश

अभिजीत दीपक तेकाम यह हत्या किए विद्यार्थी का नाम है, अभिजीत छठवीं क्लास में पढ़ता था। शुक्रवार 13 अक्टूबर के शाम को 4 बजे के करीब ट्यूशन के लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर होने के बाद घर वापस नहीं आने के बाद परिवारवालों को उसकी चिंता सताने लगी थी। परिवारवालों ने देर रात तक अभिजीत की तलाश की थी। उसके बाद गुमशुदा की रिपोर्ट पुलिस में दी थी। अभिजीत की लाश शनिवार की सुबह डेहनकर ले-आऊट क्षेत्र के सूरजनगर स्थित एक सुनसान जमीन में पायी गई थी। लाश के पास से खून लगा हुआ पत्थर भी पुलिस को मिला है। वडगाव रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की अधिक जांच कर रही है।

अभिजीत यह केंद्रीय विद्यालय स्कूल का विद्यार्थी था। वो हमेशा साइकिल से ट्यूशन को जाता था, लेकिन अब तक साइकिल भी बरामद नहीं हुई है। अभिजीत के पिता महावितरण कंपनी (बिजली विभाग) में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। अभिजीत की हत्या को लेकर सस्पेंस अभी भी गहराया हुआ है। एक छठवीं क्लास के छात्र से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है, इतनी बेहरमी से क्यों हत्या की गई। इन सब सवालों को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+