70 साल के बुजुर्ग के पेट में था फुटबॉल के आकार का गोला, फटने से पहले निकाला
Recommended Video

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी चिंचवड में स्थित वायसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक सफल ऑपरेशन करते हुए एक 70 साल के बुजुर्ग के पेट से 8 इंच का गोला निकाला है। यह सर्जरी डॉक्टरों की टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण थी। बबन होलकर नामक 70 साल के बुजुर्ग के पेट से फुटबॉल के आकार का 8 इंच का गोला निकाला गया है।

तबीयत बिगड़ी तो पता चला
6 फरवरी को अचानक बबन होलकर की तबीयत बिगड़ गई थी जिन्हें डी वाय पाटिल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बबन होलकर के पेट का ऑपरेशन करने की बात परिवारवालों को बतायी जिसका खर्च ढाई लाख रूपए होगा। घरवालों के पास ऑपरेशन के लिए इतनी बड़ी रकम संभव नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सलाह दी।

डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
परिजनों ने ससून हॉस्पिटल में इलाज कराने की बजाय वायसीएम हॉस्पिटल में इलाज कराने का विचार किया। वायसीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तुंरत बबन होलकर को एडमिट किया और इमरजेंसी के तौर पर उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बबन होलकर के पेट की अंतड़ियों से 8 इंच का गोला बाहर निकाला गया। यह ऑपरेशन साढ़े तीन घंटे तक चला। इस ऑपरेशन की टीम में सर्जन संजय पडाले, हर्षल सोनावणे, आरती फुलारी, राजेश गोरे (भूलविशेषज्ञ) और डॉ. चव्हाण की टीम शामिल रहे।

बुजुर्ग को मिला जीवनदान
डॉक्टरों ने इस जटिल ऑपरेशन को सफल रूप से करके एक बुजुर्ग को नया जीवनदान दिया। यह ऑपरेशन राजीव गांधी योजना के तहत होने से मरीज के परिवार को कोई खर्च नहीं भरना पड़ा। डॉ. संजय पडाले ने बताया कि ऑपरेशन काफी जटिल था। ऐसे जटिल ऑपरेशन के केस हॉस्पिटल में काफी कम ही देखने को मिलते हैं। मैंने अपने करियर में ऐसा मेडिकल केस बहुत कम देखा है। 8 इंच का गोला पेट की आंतों से जकड़ा हुआ था। अगर यह गोला समय पर नहीं निकाला जाता तो यह गोला पेट में ही फट जाता जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती थी। डॉक्टरों की टीम ने पूरी ने इस ऑपरेशन को सफल करने के लिए पूरी कोशिश की। बबन होलकर अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications