बड़ी खबर: गुजरात के 94 प्रतिशत हिंदू चाहते हैं धर्म-परिवर्तन?
नई दिल्ली। इस समय पूरा देश धर्म और राजनीति के बीच उलझा हुआ है तो वहीं इस बीच एक बड़ी खबर पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात से आ रही है। न्यूज चैनल आजतक की वेबसाइट के मुताबिक गुजरात राज्य के करीब 94.5 प्रतिशत हिंदू अपना धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं।
आज तक की खबर कहती है कि ये बात सरकार के सामने तब आयी जब उसे धर्म परिवर्तन के सिलसिले में 1,838 आवेदन मिले, जिनमें से 1,735 आवेदन हिंदुओं के थे, हालांकि सरकार ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि हिंदू लोग अपना धर्म छोड़कर और कौन सा धर्म अपनाना चाहते हैं। फिलहाल अभी सराकर ने आवेदनों को पास नहीं किया है।
धर्म-परिवर्तन के पीछे मुख्य कारण विवाह बताया जा रहा है इसलिए अपने पार्टनर से शादी करने के लिए युवागण अपना धर्म चेंज करा रहे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन, सूरत, राजकोट, पोरबंदर, अहमदाबाद, जामनगर और जूनागढ़ से आये है। मालूम हो कि गुजरात में राज्य में धर्म परिवर्तन निषेध कानून- गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट लागू है जिसके हिसाब से जिला अधिकारी की मंजूरी पर ही इंसान धर्म चेंज कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications