राजस्थान कांग्रेस में नया घमासान, सचिन पायलट के विरोध में 80 से अधिक विधायकों ने की इस्तीफे की पेशकश
जयपुर, सितंबर 25। कांग्रेस पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच राजस्थान कांग्रेस में नया घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान कांग्रेस के 107 में से करीब 80 से अधिक विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी के सामने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बताया जा रहा है कि यह सभी विधायक गहलोत गुट के हैं और यह सभी सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के खिलाफ हैं। बताया जा रहा है कि करीब 90 विधायक बस में सवार होकर सीपी जोशी के आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने स्पीकर के समक्ष इस्तीफा सौंपने की पेशकश की है।

विधायक दल की बैठक से पहले बागी हुए विधायक
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए भाजपा से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाहा भी सीपी जोशी के आवास पर हैं और बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि आज अशोक गहलोत के आवास पर विधायक दल की एक बैठक होनी थी। इस बैठक से पहले ही 90 से अधिक विधायक बागी हो गए हैं।
सीएम चुनने में नहीं ली जा रही राय- बागी विधायक
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन विधायकों ने सचिन पायलट के खिलाफ इस्तीफा दिया है वो सीपी जोशी के यहां जाने से पहले कांग्रेस के विधायक शांति धारीवाल के घर पर इकट्ठा हुए थे। यहां सभी ने अपना इस्तीफा देने का फैसला किया। बागी विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री के चयन में उनकी राय नहीं ली जा रही है, इसलिए वो इस बात से बेहद नाराज हैं।
अशोक गहलोत लड़ रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
आपको बता दें कि राजस्थान में जब से अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तभी से राजस्थान की सियासत में घटनाक्रम शुरू हो गए हैं। पहले गहलोत की ओर से यह बात सामने आई थी कि वो कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राजस्थान के सीएम का भी पद संभाले रखना चाहते हैं, लेकिन बाद में गहलोत ने इन बातों को खारिज किया और इस बात का संकेत दिया कि सचिन पायलट को सीएम बनाया जाना चाहिए, लेकिन अब पायलट के खिलाफ पार्टी में बगावत हो गई है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications