मोदी का हाईस्पीड प्लान: केवल 90 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचाएगी ट्रेन

जिससे कि साल के अंत तक इस पर हाई स्पीड ट्रेन चल सके और दिल्ली से आगरा की दूरी 90 मिनट में पूरी की जा सके। अहम बात यह है कि रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने मोदी से भी मुलाकात की। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उच्च-स्तरीय बैठक के बाद कहा, ‘हम दिल्ली और आगरा के बीच ऐसी पटरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिस पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चले. हम इसे निरीक्षण के लिए नवंबर तक रेलवे संरक्षा आयुक्त को सौंपना चाहते हैं ताकि साल के अंत तक यह ट्रेन चलाई जा सके।'
उल्लेखनीय है कि अभी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली से आगरा पहुंचने में 126 मिनट का वक्त लगता है. इस ट्रेन की औसत गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। यदि रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो तो महज 90 मिनट में यह दूरी तय की जा सकती है। ट्रेन से दिल्ली और आगरा के बीच की दूरी करीब 200 किलोमीटर है।












Click it and Unblock the Notifications