बच्ची है या लक्ष्मी का रूप, 6 साल पहले जैकपॉट में जीती थी लग्जरी कार, अब जीते 7 करोड़
नई दिल्ली। मंगलवार को दुबई में एक 9 साल को भारतीय बच्ची ने 1 मिलीयन यानी 10 लाख डॉलर (69631500 रुपये) का जैकपॉट लगा। ये जैकपॉट उसे दुबई ड्यूटी फ्री मिलीनियम मिलियरनायर में मिला। बता दें कि 6 साल पहले इसी बच्ची ने इसी लॉटरी के तहत लग्जरी कार McLaren Coupe जीती थी। ऐसे में इस बच्ची को बेहद सौभाग्यशाली कहना गलत नहीं होगा। एलीजा एम नाम की बच्ची का टिकट उसके पिता जिन्हें एम के नाम से जाना जाता है उन्होंने खरीदा था। ये ड्रॉ दुबई एयरपोर्ट पर हुआ।

बच्ची ने दूसरी बार जीता बड़ा जैकपॉट
मुंबई की रहने वाली इस बच्ची को दुबई ड्यूटी फ्री मिलीनियम मिलियरनायर के तहत मिलीयन यानी 10 लाख डॉलर (69631500 रुपये) का जैकपॉट लगा। इसी बच्ची ने 6 साल पहले इसी जैकपॉट के जरिए लग्जरी कार McLaren Coupe जीती थी। इसलिए बच्ची को बेहद ही सौभाग्यशाली बताया जा रहा है। बच्ची के पिता के लिए वह सचमुच लक्ष्मी साबित हो रही है क्योंकि बहुत कम लोग ही जिंदगी में एक से अधिक बार इतने लकी होते हैं।

अब तक 140 भारतीय जीत चुके हैं दुबई की ये लॉटरी
दुबई की ये लॉटरी साल 1999 में शुरू की गई थी और एलीजा इसे जीतने वाली 140वीं भारतीय है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के साथ हीअन्य दो ने इसके तहत लग्जरी मोटरबाइक जीती। इन दोनों विजेताओं में से भी एक भारतीय ही है। इनका नाम मोहम्मद हनीफ आदम है जो कि पिछले 20 साल से दुबई में रह रहे हैं लेकिन मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं।

लग्जरी बाइक चलाने को बेताब हैं हनीफ
मोहम्मद हनीफ आदम इस मोटरबाइक को जीत कर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि में इस खूबसूरत बाईक को जीत कर खुशी से झूम रहा हूं। मैं उस बाइक को चलाने केलिए और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।
यह भी पढ़ें- मुंबई की ठाणे लोकसभा सीट के बारे में जानें विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications