भारत में 88% वयस्क लोगों ने पूरी की कोरोना वैक्सीन की डोज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात
नई दिल्ली, 28 मई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि भारत में 88 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना टीके के दोनो खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट की शुरुआत बधाई देते हुए की। मंडाविया ने आगे लिखा 'टीकाकरण के बाद भी COVID के उचित व्यवहार का पालन करते रहें'।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का कुल टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह 7 बजे तक 193.13 करोड़ से अधिक हो गया। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर 4,47,637 कोरोना टेस्ट किए गए। टेस्ट में पाए गए मरीजों को संख्या को जोड़ने के बाद भारत में कोविड एक्टिव केस की संख्या 16,308 हो गई।
देश की 88% वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण।
Over 88% of the adult population is now fully vaccinated against #COVID19.
Congratulations India! 🇮🇳
Keep following COVID appropriate behaviour even after getting vaccinated. pic.twitter.com/p4H6zONUzR
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) May 28, 2022
वहीं शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि देश में 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी COVID-19 वैक्सीनेशन की दोनों खुराक पूरी कर ली है।
'गहरी नींद' से पहले इनसाइट मार्स लैंडर ने ली अंतिम सेल्फी, NASA ने कही ये बात
मंडाविया अपने ट्वीट में लिखा '88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को अब COVID19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। बधाई भारत! टीकाकरण के बाद भी COVID के उचित व्यवहार का पालन करते रहें।'