क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चेन्नई: 8 साल का बच्चा जानता है 106 भाषाएं, टैलेंट देखकर चौंके लोग

Google Oneindia News

नई दिल्ली। किसी भी जानकारी के लिए लोग आजकल गूगल का प्रयोग करते हैं लेकिन तमिल नाडु के चेन्नई का एक 8 साल का बच्चा गूगल की मदद से 106 भाषाएं सीख चुका है। बच्चा 106 भाषाएं लिख और पढ़ सकता है जबकि 10 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें बोल भी सकता है। नील नाम के बच्चे ने ये सभी भाषाएं इंटरनेट से सीखकर लोगों को चौंका दिया है। बच्चा अपनी इस प्रतिभा चलते काफी प्रसिद्ध हो गया है।

जानता है इंटनेश्नल फोनेटिक अल्फाबेट

जानता है इंटनेश्नल फोनेटिक अल्फाबेट

ये बच्चा इंटनेश्नल फोनेटिक अल्फाबेट (IPA) भी जानता है। ये किसी भी भाषा के शब्द को प्रोनाउंस करने का मेथड है। नील ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि अगल अलग भाषाए सीखने को लेकर मेरे भीतर चेष्टा कहां से आई। मैं 10 भाषाएं फर्राटे के साथ बोल सकता हू और इस समय 5 अन्य भाषाएं बोलना सीख रहा हूं।

बेटे की प्रतिभा जानकर चौंक गए पिता

बेटे की प्रतिभा जानकर चौंक गए पिता

नील के पिता शंकर नारायणन अपने बच्चे की इस प्रतिभा के बारे में जानकर चकित रह गए। उन्होंने बताया कि- बीते साल से बेटा नई भाषाओं में दिलचस्पी लेने लगा। वह सभी भाषाएं बहुत तेजी से सीखने लगा तो हम चकित रह गए। आज वह 106 भाषाएं लिखना और पढ़ाना जानता है।

मेमोरी के लिए प्रसिद्ध है गूगल ब्वॉय

मेमोरी के लिए प्रसिद्ध है गूगल ब्वॉय

नील की तरह विश्वभर में कौटिल्य पंडित नाम के बच्चे ने भी खूब नाम कमाया है। बच्चा अपनी तेज मेमोरी के लिए जाना जाता है। उससे विश्व के हर कोने से जुड़ी जानकारी है। ये बच्चा रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंचा था और लोगों को अपनी बुद्धी से चौंका दिया था। इसके अलावा भी कई बार ऐसे बच्चे देखने को मिलते हैं जो एक्ट्राऑर्डिनरी कहे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए तमिलनाडु की चिदंबरम लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Comments
English summary
8 year old kid can read, write 106 languages and speak 10
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X