पाक की फायरिंग में 8 साल की भारतीय लड़की की मौत
भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग लगातार जारी है।

पाक की ओर से की गई फायरिंग में सोमवार को एक 8 साल की भारतीय लड़की की मौत हो गई है। फायरिंग में 4 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
पाकिस्तान को ओर से रविवार रात से सीमा पर फायरिंग की जा रही है।
जम्मू कश्मीर के कनाचक सेक्टर में पाक की फायरिंग में एक 8 साल की लड़की की मौत हो गई।
जम्मू कश्मीर के बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार शाम को भी गोलीबारी की गई। पाकिस्तान ने इस बार आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की। भारत की तरफ से भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि हीरानगर में भारतीय जवानों ने 7 पाकिस्तानी रेंजरों और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था। इसी वजह से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications