कर्नाटक के कलबुर्गी में 8 साल की मासूम के साथ 5 नाबालिगों ने किया रेप
कर्नाटक के कलबुर्गी में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 5 नाबालिग लड़कों ने इस घृणित अपराध को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 5 जुलाई की है, जबक लड़की अपने घर के सामने खेल रही थी तो चार आरोपी लड़कों ने बच्ची को चॉकलेट और 10 रुपए देकर बहलाया।

लड़के बच्ची को पांचवे आरोपी के घर लेकर गए, जहां इन लोगों ने बच्ची के साथ एक-एक करके बलात्कार किया। जब लड़की रोते हुए वापस घर आई तो उसने माता-पिता को इस बारे में बताया। जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया या है। इंस्पेक्टर पीए नदफ ने बताया कि हमने आईपीसी की धारा 366, 376 , 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सभी पांचों आरोपियों की उम्र 10-14 साल के बीच है। इन लोगों को पकड़ लिया गया है, इन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां बोर्ड ने इन्हें 14 दिन के लिए सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले की आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications