8 राष्ट्रीय दलों ने कुल 1374 करोड़ रुपए की कमाई घोषित की, BJP को सबसे तगड़ा झटका-ADR
नई दिल्ली, 17 जून: 8 राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2020-21 में कुल 1,373.783 करोड़ रुपए की आमदनी घोषित की है। अगर इससे एक साल पहले की आमदनी से तुलना करें तो सभी दलों की कमाई में अप्रत्याशित गिरावट आई है। संभवत: इसके पीछे कोरोना महामारी बहुत बड़ी वजह हो सकती है। लेकिन, इन सब में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है, जिसकी आमदनी में सबसे ज्यादा कमी आई है। हालांकि, फिर भी कमाई करने में सभी राष्ट्रीय दलों पर वह अकेले भारी पड़ रही है। कांग्रेस आमदनी के मामले में दूसरे नंबर पर है। यह आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जारी किए हैं।

8 राष्ट्रीय दलों ने घोषित की कुल 1374 करोड़ रुपए की कमाई
वित्त वर्ष 2020-21 में 8 राष्ट्रीय दलों ने जो कुल 1,373.783 करोड़ रुपए की आमदनी घोषित की है, उनमें से सबसे बड़ा हिस्सा यानी करीब 55 फीसदी भारतीय जनता पार्टी का है। यह जानकारी चुनावों पर निगरानी रखने वाली गैर-सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को दी है। इन 8 दलों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीआई, सीपीआईएम, तृणमूल कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय दल का दर्जा दिया हुआ है। एडीआर ने एक बयान में कहा है कि इन 8 राष्ट्रीय दलों को ये आमदनी वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पूरे भारत से हुई है।

कुल आमदनी में भाजपा की कमाई 54.764%-एडीआर
राजनीतिक दलों ने अपने आय-व्यय का जो ब्योरा चुनाव आयोग को सौंपा है, उसके आधार पर एडीआर ने कहा है कि बीजेपी ने तमाम राष्ट्रीय दलों में सबसे ज्यादा आमदनी घोषित की है। साल 2020-21 में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 752.337 रुपए की आमदनी दिखाई है। एडीआर के मुताबिक, 'यह वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 8 राष्ट्रीय दलों की कुल आमदनी का 54.764% है।'

कांग्रेस की कमाई में 58.11% की गिरावट
भाजपा के बाद ज्यादा आमदनी दर्ज करने वाली पार्टी में कांग्रेस का नाम है। पार्टी ने दिए गए वित्त वर्ष में कुल 285.765 करोड़ रुपए की आय दिखाई है, जो कि इन 8 राष्ट्रीय दलों की कुल आमदनी का 20.801 प्रतिशत है। लेकिन, अगर वित्त वर्ष 2019-20 की आमदनी से तुलना करें तो कांग्रेस की आय में 58.11% की गिरावट आई है। उस साल कांग्रेस की आय 682.21 करोड़ रुपए रही थी।

भाजपा को सबसे तगड़ा झटका
वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में सभी दलों की आमदनी कम हुई है। मसलन टीएमसी की आय 48.20%, एनसीपी की 59.19%, बीएसपी की 9.94%, सीपीआई की 67.65% और एनपीपी की आमदनी 62.91% कम हो गई है। लेकिन, आमदनी में सबसे तगड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी को लगा है। साल 2019-20 में उसकी आय 3,623.28 करोड़ रुपये थी, जिससे घटकर वह 2020-21 में 752.337 करोड़ रुपए पर आ गई है। इस तरह से उसकी आमदनी 79.24% कम हो गई है।

खर्च में कांग्रेस के लगभग बराबर रही टीएमसी
जहां तक खर्च की बात है तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा यानी 421.014 करोड़ रुपए चुनाव और सामान्य प्रचार पर व्यय किया है, दूसरे नंबर पर प्रशासनिक खर्च है, जिसमें पार्टी ने 145.688 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा खर्च चुनाव पर दिखाया है, जो कि 91.358 करोड़ रुपए है, इसके बाद उसने प्रशासनिक खर्चों पर 88.439 रुपए लगाए हैं। चुनाव अभियान पर खर्च में टीएमसी कांग्रेस से थोड़ी ही पीछे है, जिसपर पार्टी को 90.419 करोड़ रुपए की लागत आई है। जबकि, प्रशासनिक और बाकी खर्चों पर उसे सिर्फ 3.96 करोड़ रुपए देने पड़े हैं।
-
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? हॉस्पिटल से आया हेल्थ स्टेटस पर अपडेट -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications