मुंबई: बीयर बार में ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं बार बलाएं

8 Bar girls held in Mumbai bar raid
मुंबई। मायानगरी मुंबई के एक बीयर बार में जिस्‍मफरोशी का धंधा चलाए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई की सोशल सर्विस ब्रांच के अभियान के तहम गुरुवार की रात सांताक्रूज इलाके में एक बीयर बार पर छापा मारा गया और 8 लड़कियों को 20 ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बार के मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गईं कुछ लड़कियां नाबालिग भी हैं।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बीयर बार में ऑर्केस्टा पर लड़कियां ग्राहकों के साथ अश्लील हरकतें करती पायी गईं। छापे के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नोट मिले जो ग्राहक लड़कियों पर लुटा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बीयर बार के अंदर ही तहखाने की तरह एक कमरा बना हुआ था जिसमें कुछ लड़कियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद थीं। पुलिस ने बताया कि मौके से शराब की बोतलें और कुछ अन्‍य आपत्तिजनक सामाग्रियां बरामद की गई हैं।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में 3 बीयर बारों पर मुंबई की सोशल सर्विस ब्रांच छाप मार चुकी है। इन छापों में 30 से ज्यादा लड़कियों के साथ 100 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि गुरुवार को ही मुंबई के एक हुक्‍का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा था। इस छापेमारी में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्‍यादा नाबालिग लड़के-लड़कियों को हुक्‍के का दम मारते गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+