7th pay commission:अपनी मांगों को लेकर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर देशभर के रेलवे स्टेशन मास्टर
नई दिल्ली। आज देशभर के रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों की भूख हड़ताल है। सात वें वेतन आयोग के तहत अपनी मांगों को लेकर रेलवे के सभी जोन्स के स्टेशन मास्टर आज 24 घंटे की भूख हड़ताल पर है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन ने शनिवार को देशभर में भूख हड़ताल का आह्वान किया, जिसके बाद रेलवे के सभी 68 डिवीजनों के स्टेशन मास्टर आज 11 अगस्त को ऑन-ऑफ ड्यूटी भूख हड़ताल पर हैं।
पढ़ें- 7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी जल्द करेंगे बड़ा ऐलान
39500
स्टेशन
मास्टर
हड़ताल
पर
24 घंटे के लिए भारतीय रेलवे के लगभग 39500 स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल पर हैं, हालांकि अच्छी बात ये हैं कि इस दौरान वो अपना काम जारी रखेंगे। ऐसे में काम पर प्रभाव नहीं नहीं पड़ेगा। रेलवे के सुरक्षा निदेशालय ने रेलवे सुरक्षाबल के कर्मियों को परामर्श जारी किया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और ट्रेनों का सुगम परिचालन को सुनिश्चित किया जा सके।
क्या है स्टेशन मास्टरों की मांगें
देश भर के स्टेशन मास्टर अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल लंबे वक्त से स्टेशन मास्टर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। स्टेशन मास्टरों की मांग हैौ कि उनकी ग्रेच्यूटी फंड 4200 के करीब पहुंचने पर उन्हें तीसरी पदोन्नति दी जाए। इसके अलावा स्टेशन मास्टरों के काम करने के घंटों को निर्धारित करने की मांग की गई है। स्टेशन मास्टरों ने अपने लिए सरंक्षा और तनाव भत्ते की मांग की है। उनकी मांग है कि स्टेशन मास्टरों की 15 फीसद पदों को ग्रुप बी में पदोन्नत किया जाए। वहीं व्यस्त स्टेशनों पर दो असिस्टेंट स्टेशन मास्टर तैनात किए जाने की मांग की गई है। नाइड ड्यूटी भत्ते को रिवाइज करने की मांग की गई है। साथ ही साथ स्टेशन मास्टरों के लिए विश्राम गृह बनाए जाने की मांग शामिल है।