7वां वेतन आयोग: जानिए किसकी कितनी हुई सैलरी, क्या है पूरा गणित?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आज एक बड़ी खबर आई है। जी हां सातवें वेतन आयोग को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वेतन में 23 फीसदी तक की बढोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। नया वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। यानी सभी केंद्रीय कर्मचारियों को छह महीने का एरियर भी मिलेगा। तो आईए आपको बताते हैं किसकी सैलरी में कितनी होगी बढ़ोत्तरी। जान लीजिए 7वें वेतन आयोग से जुड़ी हर एक बात

इस फैसले के मुताबिक सरकार वेतन भत्ते और पेंशन में करीब 23.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की पेमैट्रिक्स के तहत सैलरी 2.9 से 3.2 गुना तक बढ़ेगी। पहले पेमैट्रिक्स के तहत 2.57 से 2.72 गुना तक बेसिक सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव था। हालांकि इस कदम से सरकार पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
पीके सिन्हा की अध्यक्षता में बनी समिति
जनवरी में सरकार ने कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर प्रक्रिया के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था। बताया जा रहा है कि जुलाई में यह रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी












Click it and Unblock the Notifications