सोशल मीडिया में हुए सर्वे में हिंदू राष्ट्र को लेकर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में कराए गए एक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। तीन चौथाई लोगों ने माना कि भारत में सभी धर्म बराबर हैं। सेंटर फॉर स्टडीज ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) ने देश में मौजूदा राजनीतिक माहौल में मतदाताओं पर सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के प्रभाव को देखने के लिए ये सर्वे कराया। ये सर्वे सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों और नहीं करने वालों में कराया गया था।

'75 फीसदी लोगों ने सभी धर्मों का बताया बराबर'

'75 फीसदी लोगों ने सभी धर्मों का बताया बराबर'

न्यूज 18 की एक रिपोर्टे के अनुसार मंगलवार को ये आंकड़े जारी किए। सोशल मीडिया यूज नहीं करने वाले 17 फीसदी लोगों ने माना कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। वहीं सोशल मीडिया यूज करने वाले 19 फीसदी लोग मानते हैं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र हैं। 75 फीसदी सोशल मीडिया यूज करने वाले लोगों ने माना कि भारत में सभी धर्म बराबर हैं। जबकि सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने वाले 73 फीसदी लोगों ने सभी धर्मों को एक समान बताया।

मुस्लिम ज्यादा राष्ट्रवादी

मुस्लिम ज्यादा राष्ट्रवादी

सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने वाले 28 फीसदी लोगों ने माना कि मुस्लिम अधिक राष्ट्रवादी होते हैं। जबकि 15 फीसदी लोगों की राय इससे उलट थी। सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करने वाले 21 फीसदी लोग मानते हैं कि मुस्लिम अधिक राष्ट्रवादी होते हैं। जबकि 12 फीसदी लोग इससे विपरीत राय रखते हैं। इस स्टडी में फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर और इंस्टाग्राम यूजर्स को शामिल किया गया।

कब हुआ यह सर्वे

कब हुआ यह सर्वे

सीएसडीएस ने अप्रैल से मई के बीच ये सर्वे कराया। ये सर्वे देश के 26 राज्यों में कराया गया था। देश के 211 संसदीय क्षेत्रों में ये सर्वे कराया गया। इस सर्वे में 24, 236 लोगों से बात की गई। सीएसडीएस ने अपनी स्टडी में 5 साल के आंकड़े लिए हैं। इस स्टडी में कभी-कभी, साप्ताहिक और रोजाना सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की राय ली गई है। जो लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते उनसे भी राय ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+