लोगों को नग्न देखने के लिए 72 साल के शख्स ने खरीदा 'जादुई आइना', खुद ही जाल में फंसे

एक आदमी ने जादुई आइने की कहानी सुनी, जिसमें लोगों की नग्न तस्वीर दिखती थी। उसने गलत मकसद के साथ उसको खरीदने की योजना बनाई, लेकिन उसका ही नुकसान हो गया। बाद में वो पुलिस के पास इंसान के लिए पहुंचा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर में 72 वर्षीय अविनाश कुमार शुक्ला रहते हैं। उनके पास पश्चिम बंगाल से तीन लोग आए, जिन्होंने बताया कि उनके पास एक ऐसा आइना है, जिसमें लोगों की नग्न तस्वीर दिखती है। इन बातों को सुनकर बुजुर्ग के होश उड़ गए।

magic mirror

शुक्ला को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई ऐसा भी आइना है, जिसमें लोगों की गंदी तस्वीर दिखाई देखी। हालांकि कुछ ही वक्त में तीनों उनको भरोसा दिलाने में कामयाब हुए। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ।

उन्होंने उनको बताया कि वो सिंगापुर की एक फर्म में काम करते हैं। जिस जादुई आइने की बात वो कर रहे, वो 2 करोड़ रुपये का है। उन्होंने शुक्ला को इस बात का भी भरोसा दिला दिया कि नासा के वैज्ञानिक उसका इस्तेमाल करते हैं।

शुक्ला उन लोगों की बातों में फंस चुके थे। ऐसे में उन्होंने जादुई आइने को खरीदने के लिए 9 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद वो भुवनेश्वर गए। वहां के एक होटल में उन लोगों की मीटिंग हुई। उस वक्त शुक्ला को ऐहसास हुआ कि वो ठगों के जाल में फंस चुके हैं। ऐसे में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

हालांकि ओडिशा पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान पार्थ सिंह्रे, मोलाया सरकार और सुदीप्त सिन्हा रॉय के रूप में हुई। उनके पास से 5 फोन और 28 हजार रुपये नकद मिले। इसके अलावा फोन में कई वीडियो थे, जो जादुई आइने की शक्तियों के बारे में हैं। पुलिस ने कुछ फर्जी एग्रीमेंट के कागज भी पकड़े हैं। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही कि आखिर उन्होंने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+