UP: 70 साल की महिला ने रेपिस्ट से लगाई थी गुहार, 'मैं तुम्हारी मां जैसी हूं... मुझ पर रहम करो'

नोएडा। यूपी के नोएडा से सटे इलाके दनकौर में एक घर में लूट और महिला के साथ रेप की घटना सामने आयी है। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव पतला खेड़ा में सास-बहू को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और सास के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। शुक्रवार को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लूट के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने शिकायत दनकौर कोतवाली में की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने बदमाशों से बहुत गुहार लगाई लेकिन वह नहीं माने।

गोली चलने वाली है घर में घुस जाओ

गोली चलने वाली है घर में घुस जाओ

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला अपनी बहू के साथ अपने घर के बाहर खड़ी थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और महिलाओं से कहा कि गोली चलने वाली है, तुरंत घर में घुस जाओ। गोली चलने की बात सुनकर महिलाएं घर में घुसने लगी तो दोनों बदमाश भी साथ में घर में घुस गए। घर मे घुसते ही बदमाशों ने दोनों पीड़िताओं पर तमंचा तान दिया और घर मे रखे पैसे व जेवरात निकलवा लिए। आरोप है कि जब 70 वर्षीय बुजुर्ग पीड़िता ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी उसे अलग कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 'बेटा मैं तुम्हारी मां जैसी हूं, मुझ पर रहम करो'

'बेटा मैं तुम्हारी मां जैसी हूं, मुझ पर रहम करो'

पीड़ित महिला के मुताबिक, जब उसने लूटने का विरोध किया तो उसमें से एक बदमाश ने उसे लेकर एक कमरे बंद कर दिया। इसके बाद वह रेप की कोशिश करने लगा। मैंने उससे गुहार लगाई कि, 'बेटा मैं तुम्हारी मां जैसी हूं, मुझ पर रहम करो' लेकिन उस दरिंदे ने एक ना सुनी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपित फरार हो गए।

घंटो बाद लिखी गई शिकायत

घंटो बाद लिखी गई शिकायत

पीड़िताओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग घर में पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बहू का कुछ दिन पहले ही प्रसव हुआ था। पीड़िता के बेटे का आरोप है कि पुलिस ने करीब 6 घंटे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के करीब सात घंटे बाद पीड़िता को जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

ये भी पढ़ें: कठुआ गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी बोला, मैं बच्ची के दादा जैसा, मामले की CBI जांच हो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+