पत्थर तो किसी ने ट्री कटर से किए लिव इन पार्टनर के टुकड़े-टुकड़े, रोंगटे खड़े करने वाले ऐसे 7 कत्ल
13 महीनों में कम से कम 7 घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। जिसमें एक लिव इन पार्टनर ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बेरहमी से अपनी पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जिसके बाद पुलिस को बटोरने के काम पर उलझा

Live in Relation Murder: मुंबई से सटे ठाणे के मीरा रोड के पास सरस्वती वैद्य (32) की बेरहमी से हुई हत्या ने 'प्यार और भरोसे' जैसे शब्दों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक सनकी लिव इन पार्टनर किस हद तक गिर सकता है, उसका जीता-जागता उदाहरण है 56 साल का मनोज साने। जिसने सरस्वती के शव के कई टुकड़े किए और कुकर में उबाला। टुकड़े करने के लिए उसने इलेक्ट्रिक ट्री कटर का इस्तेमाल किया।
रोंगटे खडे करने वाली यह घटना पहली बार सामने नहीं आई है। लिव इन पार्टनर किस तरह हैवानियत में उतर आता है, इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 13 महीनों में कम से कम 7 घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। जिसमें एक लिव इन पार्टनर शैतान बनता नजर आया है। सरस्वती की तरह इनके भी भरोसे का हुआ कत्ल...
केस-1: बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड बना शैतान!
घटना इसी साल की 7 जून की है। जब बेंगलुरु के एक फ्लैट में 23 साल की लड़की की दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया गया था। उसके गले में स्टोल बंधा हुआ था। फ्लैट में मृतका अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। हत्याकांड को अंजाम देकर बॉयफ्रेंड फरार हो गया। बिस्तर पर लड़की का शव पड़ा मिला था।
केस-2: लिव इन का अंजाम मौत, कई टुकड़ों में मिली लाश
बात 23 मई की है। जब हैदराबाद में 55 साल की वाई अनुराधा रेड्डी की उसके ही लिव इन पार्टनर बी चंद्र मोहन (48) ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, हत्यारे ने अनुराधा के शव के कई टुकड़े किए थे। मृतका का सिर कचरा डंपिंग यार्ड में बरामद किया गया था। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
केस-3: जान का दुश्मन बना प्रेमी, चाकू से कत्ल
21 मई को एक और लिव इन रिलेशनशिप की भेंट चढी युवती। हुआ कुछ यूं था कि ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में लिव इन पार्टनर जितेंद्र भाटी (22) ने अपनी प्रेमिका साइबा (35) की हत्या को अंजाम दिया। पहले जितेंद्र ने उसे शराब पिलाई। उसके बाद साइबा के हाथ की नंस चाकू से कई वार कर काट दी। फिर गला दबाया। घटनास्थल से कत्ल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद हुए थे।
केस- 4: इश्क में धोखा और मर्डर
घटना 12 अप्रैल की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महालक्ष्मी विहार में रोहिना नाज उर्फ माही की उसके ही लिव इन पार्टनर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद प्रेमिका का शव सुनसान जगह फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने हत्यारे विनीत पंवार की बहन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, हत्यारा और उसका भाई अभी तक फरार है।
केस- 5: हत्या कर फ्रिज में छुपाई लाश
घटना 10 फरवरी 2023 की है। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में प्रेमिका निक्की यादव की उसके ही लिव इन पाटर्नर साहिल गहलोत ने हत्या कर दी। उसके बाद मृतका के शव को एक फ्रिज में छुपा दिया। इतना ही नहीं आरोपी शादी करने मंडप में जा बैठा था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
केस- 6: श्रद्धा का गला घोंटा, फिर किए 35 टुकड़े
घटना 18 मई 2022 की है। दिल्ली के महरौली में मुंबई निवासी श्रद्धा वालकर(27) की उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला (28) ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर छतरपुर के जंगल समेत कई जगह ठिकाने लगा दिए। शव के टुकडे करने के लिए आफताब ने चाकू, चापड समेत कई धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया था। घटना के कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया था।
केस-7: 50 से ज्यादा टुकड़े कर निकाला गुस्सा
मामला 17 दिसंबर 2022 को प्रकाश में आया। झारखंड के साहिबगंज में रिबिका पहाड़िया की उसके ही प्रेमी दिलदार अंसारी ने हत्या कर दी। उसके बाद शव के करीब 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए थे। इसके लिए आरोपी ने इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया। उसके बाद शव के टुकडों को सुनसान जगहों पर फेंक दिया। कुत्तों के नोचने पर हत्याकांड से पर्दा उठा। दोनों ही लिव-इन में रहते थे। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications