महाराष्ट्रः तेज रफ्तार गाड़ी ने 17 को कुचला,सात की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोग घायल हैं। दुर्घटना भंडारा के लाखनी इलाके में सोमवार देर शाम हुई जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अनियंत्रित होकर ने 17 लोगों को कुचल दिया। इससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मियों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना में घायल लोगों को पुलिस और स्थानीय लोग पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कुछ घायलों को खतरे के बाहर बताया गया है। गाड़ी ने जिस तरह से लोगों को कुचला उससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ड्राइवर की गिरफ्तारी और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ भी की। अधिकारियों ने भीड़ को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications