64 फाइलों और 12,744 पेजों में दर्ज नेताजी का रहस्‍य अब आएगा सामने

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया है। इन 64 फाइलों में 12,744 पेज हैं जिनमें नेताजी से जुड़े कई रहस्‍य हो सकते हैं। इनमें से ही एक रहस्‍य है उनकी मौत का। इन फाइलों के सार्वजनिक पहेली बनी हुई नेताजी बोस की मौत से जुड़े कई और रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

netaji-subhash-chandra-bose-files

इसके साथ ही ऐसी और भी कई सूचनाएं हैं जो दिल्ली के राष्ट्रीय अभिलेखागार की गुप्त सूचि से पहले ही हटा दी गई हैं। कोलकाता के पुलिस कमिश्‍नर सुरजीत कार पुरकायस्‍थ ने बताया कि इन फाइलों को डिजिटाइज किया गया है। ये फाइलें कोलकाता के पुलिस म्‍यूजियम में मुहैया होंगी। सोमवार से इन फाइलों को देखा जा सकेगा।

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान नेताजी का पूरा परिवार मौजूद रहा जब इन फाइलों के सार्वजनिक होने का ऐलान किया गया। परिवारवालों को भी पुलिस की ओर से डीवीडी दी गई है। अब नेताजी के परिवार वाले भी अब इन फाइलों का अध्‍ययन करेंगे।

वहीं नेताजी के परिवार वाले अब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का भी मन बना रहे हैं। वे पीएम मोदी से 14 अक्‍टूबर को मुलाकात करेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि केंद्र सरकार के पास मौजूद फाइलों को भी सार्वजनिक किया जाए। उनका मानना है कि केंद्र सरकार के पास जो फाइलें हैं उनमें कई और जानकारियां मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+