CoronaVirus: भारत में 624 हुई टेस्टिंग लैब की संख्या, 32 लाख सैंपल की अब तक जांच
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चार चरणों के बाद भी भारत में कोरोना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक जून से लॉकडाउन का पांचवा चरण शुरू होगा। कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इसके मुताबिक लॉकडाउन में ढील के साथ ही अब लगातार टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकी कोरोना के मरीजों को अलग कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए देश में टेस्टिंग लैब की संख्या भी बढ़ाई गई है। साथ ही इन लैब्स में 24 घंटे काम हो रहा है।
Recommended Video
भारत सरकार के मुताबिक देश में अब 624 लैब्स में जांच हो रही है। इसमें से 435 सरकारी और 189 प्राइवेट लैब शामिल हैं। वहीं अब तक 32,42,160 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से 1,16,041 टेस्ट तो सिर्फ मंगलवार को किए गए। इसके साथ ही अब देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,51,767 हो गई है, जिसमें से 64,426 मरीज ठीक हो चुके हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच एक राहत भरी खबर भी सरकार ने दी है। जिसके मुताबिक अब देश में रिकवरी रेट 42.4 प्रतिशत हो गया है। मृत्युदर के भी मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में अच्छी है। यहां अब तक 2.86 प्रतिशत मृत्युदर रिकॉर्ड की गई है, जबकि दुनिया में ये दर 6.36 प्रतिशत है।
कोरोना पर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग किए जाने का चीन ने लिया बदला, ऑस्ट्रेलियाई बीफ पर लगाई रोक
930
कोविड
अस्पताल
तैयार
कोरोना
के
बढ़ते
मामलों
को
देखते
हुए
सरकार
ने
अपनी
तैयारियां
तेज
कर
दी
हैं।
अब
देश
में
930
कोविड-19
डेडिकेटेड
अस्पताल
तैयार
हो
चुके
हैं,
जिनमें
1,58,747
आइसोलेशन
बेड
हैं।
वहीं
इन
अस्पतालों
में
20,355
आईसीयू
और
69,076
ऑक्सीजन
सपोर्ट
बेड
भी
कोरोना
मरीजों
के
लिए
तैयार
हैं।
इसके
अलावा
देश
में
2362
कोविड
हेल्थ
सेंटर
भी
हैं।
जिसमें
1,32,593
आइसोलेशन
बेड,
10903
आईसीयू
बेड
और
45,562
ऑक्सीजन
सपोर्ट
बेड्स
हैं।