घाटी में बड़े हमले की फिराक में घूम रहे हैं जैश के 6 आतंकी- IB

जम्मू कश्मीर। श्रीनगर में बीएसएफ शिविर पर हुए हमले की जांच के बाद पता चला है कि आतंकवादियों के एक पूरे समूह ने 10 अगस्त को भारत में प्रवेश किया था। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट बीएसएफ शिविर पर हमले के बाद मंगलवार को तीन मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, 6 आतंकी अभी भी घाटी में घूम रहे हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

फिराक

खुफिया जानकारी के मुताबिक, जो आतंकी घुसपैठ में मारे गए हैं उनमें से दो लोग पुलवामा में जिला पुलिस लाइन पर किए हमले को अंजाम देने में साजिश रची थी। सूत्रों के मुताबिक, बाकि आतंकवादियों के लिए एक बड़े पैमाने पर खोज शुरू की गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार, ये आतंकी इससे भी बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दे सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि अगस्त में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू के पुंछ सेक्टर से घुसपैठ की थी। उसके बाद पुलवामा में जिला पुलिस लाइन पर हमला किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 लोग और सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में 3 आतंकवादी भी मारे गए थे। वहीं, जो आतंकी बच निकले हैं, वे अभी भी श्रीनगर क्षेत्र के आसपास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+