बड़ा हादसा टला: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नई
दिल्ली। गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। नई दिल्ली से चल कर मंडुवाडीह तक जाने वाली मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही हुआ। जानकारी मिलने तक इस हादसे में किसी के भी घायल होने या किसी भी तरह के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना लेकिन जीआरपी और स्टेशन मैनेमेंट ने उसे संभाल लिया। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
हादसे
के दौरान ट्रेन की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरने का अहसास होते ही ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में फिलहाल किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन में उत्तर रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक आर के कुलश्रेष्ठ भी सवार थे। ये फिलहाल सदर्न रेलवे के महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।











Click it and Unblock the Notifications