क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

International Yoga Day 2: योग सबका है और सब योग के हैं- पीएम मोदी

Google Oneindia News

Recommended Video

    International Yoga Day : PM Narendra Modi ने Ranchi में योग को लेकर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दुनियाभर में आज पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोग योग दिवस को मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वह यहां बड़ी संख्या में लोगों के साथ मिलकर योग किया। मैदान में योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लोग रात तीन बजे से ही आने लगे थे। पीएम मोदी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए देर रात ही रांची पहुंच गए। प्रभात मैदान में आज पीएम के साथ तकरीबन 50 हजार लोग योग किया। पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी अपने ट्विटर अकाउंट पर योग की अलग अलग मुद्राओं का वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसे बड़ी संख्या में लोग रीट्वीट कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

    pm

    Newest First Oldest First
    9:29 AM, 21 Jun

    त्रिवेंद्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने किया योगाभ्यास।
    9:28 AM, 21 Jun

    लदाख में भी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किया योगाभ्यास।
    9:27 AM, 21 Jun

    जम्मू में बीएसएप के जवानों के साथ उनके डॉग स्क्वॉड ने भी किया योग।
    9:10 AM, 21 Jun

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी योग दिवस के मौके पर किया योगाभ्यास।
    8:41 AM, 21 Jun

    म्यांमार सीमा पर सीआरपीएफ के जवानों ने किया योगाभ्यार, खराब मौसम और बारिश के बाद भी किया योग।
    8:26 AM, 21 Jun

    भारतीय सेना के जवानों ने हिमालय पर किया योगाभ्यास।
    8:25 AM, 21 Jun

    यूएन में भारत के स्थायी प्रतनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि हमारी जीवन के बदलने में योग की अहम भूमिका है।
    8:14 AM, 21 Jun

    डीआरडीओ के मुखिया डॉक्टर जी सतीश रेड्डी ने दिल्ली में किया योगाभ्यास।
    8:14 AM, 21 Jun

    राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद ने किया योगाभ्यास। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
    8:13 AM, 21 Jun

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली में राजपथ पर किया योगाभ्यास।
    8:05 AM, 21 Jun

    रांची में योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की मुलाकात।
    7:50 AM, 21 Jun

    लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला नेन सांसदों के साथ किया योगाभ्यास
    7:50 AM, 21 Jun

    दिल्ली स्थित फ्रेंच दूतावास में लोगों ने योगाभ्यास किया।
    7:34 AM, 21 Jun

    महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।
    7:33 AM, 21 Jun

    जम्मू कश्मीर में आईटीबीपी के जवानों ने योग का अभ्यास किया।
    7:25 AM, 21 Jun

    छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाके कोंडगांव में योगाभ्यास किया।
    7:24 AM, 21 Jun

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला में योग दिवस के मौके पर योग किया
    7:17 AM, 21 Jun

    मुंबई में आईएनएस सविराट पर वेस्टर्न नेवल के जवानों ने किया योग।
    7:16 AM, 21 Jun

    रांची के प्रभात मैदान में पीएम मोदी लोगो के साथ कर रहे हैं योग
    6:44 AM, 21 Jun

    पीएम मोदी संग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
    6:42 AM, 21 Jun

    वाराणसी में लोगों ने गंगा नदी में योग किया
    6:39 AM, 21 Jun

    रोहताग पास में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में लोगों ने 14000 फीट की उंचाई पर किया योग
    6:37 AM, 21 Jun

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचे, लोगों के साथ करेंगे योग
    6:32 AM, 21 Jun

    नेपाल के जानकी मंदिर में भारतीय दूतावास की ओर से योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग करते हुए लोग
    5:57 AM, 21 Jun

    देवेंद्र फडणवीस और बाबा रामदेव ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ किया योग, देखें वीडियो
    5:51 AM, 21 Jun

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में योग गुरू बाबा रामदेव ने किया योग, उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी किया योग
    5:50 AM, 21 Jun

    अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवानों ने डिगरू नदी में रिवर योग किया।
    5:50 AM, 21 Jun

    अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवान योग करते हुए, उनके साथ उनके प्रशिक्षित कुत्तों ने भी योग किया।

    Comments
    English summary
    5th International Yoga Day celebration around the world Narendra Modi to practice it in Ranchi Live Updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X