59 प्रतिशत लोग मोदी सरकार से खुश, सुषमा स्वराज बनीं बेस्ट मिनिस्टर: सर्वे
नई दिल्ली। मोदी सरकार को आये पूरा एक साल हो गया है। इन एक साल में मोदी सरकार ने क्या किया इसको जानने के लिए इंडिया टीवी और सी-वोटर ने एक सर्वे किया जिसमें 59 प्रतिशत लोगों ने मोदी सरकार के काम-काज पर खुशी जताते हुए कहा कि हम संतुष्ट हैं।
मोदी सरकार का एक साल: सुषमा हैं बेस्ट मंत्री
जबकि 41 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें मोदी सरकार के काम पर गुस्सा आ रहा है और वो अब तक उनकी कसौटी पर खरी उतर नहीं पायी है। इस सर्वे में लोगों ने अपना पसंदीदा मंत्री भी बताया है जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बाजी मार ली है।
59 प्रतिशत लोग मोदी सरकार से खुश
सुषमा स्वराज को लोगों ने सबसे ज्यादा वोट किया है। लोगों के हिसाब से वो मोदी कैबिनेट की बेस्ट मिनिस्टर हैं। स्वराज के कामकाज को 56 फीसदी लोगों ने अच्छा, 31 प्रतिशत ने औसत और केवल 13 फीसदी ने खराब माना।
इस सर्वें में और कौन लोग किस पायदान पर हैं इसको जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

बेस्ट मिनिस्टर: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
इंडिया टीवी और सी-वोटर सर्वे में लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मोदी कैबिनेट की बेस्ट मिनिस्टर कहा है। स्वराज के कामकाज को 56 फीसदी लोगों ने अच्छा, 31 प्रतिशत ने औसत और केवल 13 फीसदी ने खराब माना।

राजनाथ सिंह
इस लिस्ट में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उनके कामकाज को 50 फीसदी लोगों ने अच्छा, 36 फीसदी ने औसत और 14 प्रतिशत ने खराब माना।

अरुण जेटली
तीसरे नंबर वित्त मंत्री अरुण जेटली का नंबर हैं जिनके कामकाज को 48 फीसदी ने बेहतर, 28 ने औसत और 23 फीसदी ने खराब बताया।

स्मृति ईरानी
चौथा नंबर एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी के कामकाज को 44 फीसदी लोगों ने ही अच्छा बताया।

नितिन गडकरी
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नंबर पांच पर हैं, उन्हें केवल 40 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज को बेहतर बताया है।












Click it and Unblock the Notifications