ये जज्बा देख हिल जाएगा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के 575 युवा सेना में शामिल
Recommended Video
श्रीनगर। आर्टिकल 375 हटाए जाने के बादे से जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का जो रवैया है वो दुनिया के सामने है। एक तरफ जहां पाकिस्तान में युवा हथियार उठा रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने अपने जोश से वहां के युवाओं को करारा जवाब दिया है। यहां 575 नौजवान जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में शामिल हुए। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद यह सभी भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। खास बात यह है कि पीओपी के दौरान इन सभी जवानों के परिजन भी मौजूद रहे। जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री में शामिल होने के बाद वसीम अहमद मीर ने कहा कि 'मैं बहुत खुश हूं, मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे पिता भी सेना में थे, उनकी वर्दी ने मुझे सुरक्षाबल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एक अन्य जवान ने कहा कि हमें बड़ी खुशी हुई कि हमने अपनी ट्रेनिंग खत्म कर अब अपनी पलटन में जाएंगे और पूरी ईमानदारी से देश की सेवा करेंगे। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद जवान औरंगजेब के दो भाई भी सेना में शामिल हो चुके हैं। बेटों को सेना में शामिल होने के दौरान शहीद के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा था कि उन्होंने अपने एक बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए दो बेटों को सेना में भेजा है।
गौरतलब है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। तभई से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर के अंदर शांति का वातावरण भंग करने की लगातार कोशिशें कर रही है। इसी का परिणाम है कि जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी)पर पाकिस्तान बीते कुछ दिनों से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
