हार के बाद मंत्रियों को मिला घर खाली करने का नोटिस

ऐसे में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कड़े कदम उठाते हुए मंत्रियों को नोटिस थमा दिया हैं। नायडू ने हारे हुए करीब 55 मंत्रियों से 26 जून तक घर खाली करने का नोटिस थमा दिया हैं। उन्होंने 55 मंत्रियों को आदेश दिया है कि वो अपना सरकारी आवास खाली कर दें ताकि नए मंत्री उनमें रहने के लिए आ सकें। मंत्रालय की ओर से पांच दर्जन पूर्व मंत्रियों को बंगले छोड़ने का नोटिस भी जारी किया जा गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नायडू ने कहा कि नव निर्वाचित सांसदों और मंत्रियों के लिए घर का इंतजाम करना प्राथमिकता है। उन्होंने क हा कि ऐसा तभी संभव है जबकि पुरानी सरकार के मंत्री अपने सरकारी आवास खाली करें। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्रियों को सोचना चाहिए कि नई लोकसभा के सांसदों को भी सरकारी आवास में पहुंचने से पहले कई औपचारिकताएं करनी होती हैं। फिलहाल 16वी लोकसभा के लिए जीत कर आए सांसदों को राज्यों के भवनों और होटलों में ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications