भारत में पतियों से ज्‍यादा बीवियों के होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्‍ली। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। अगर रिश्ते में विश्वास की जरा सी भी कमी आई तो वो बिखराव की तरफ बढ़ जाता है। कभी-कभी तो पति-पत्नी के कदम बहक भी जाते हैं। कदम बहकने का का एक नाम होता है एक्‍स्‍ट्रा मेरिटल अफेयर यानी किसी और के साथ जिस्मानी रिश्ता। विदेशों में ये आम है लेकिन भारत में इसे अच्‍छी नजरों से नहीं देखा जाता है। या यूं कहें कि इसे पाप और अपराध दोनों माना गया है। लेकिन आप शायद यकीन न करें, एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अब इन विषयों पर बोल्ड होते जा रहे हैं।

पुरुषों से ज्‍यादा महिलाओं के एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप

पुरुषों से ज्‍यादा महिलाओं के एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप

एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप ग्लीडन ने एक रिसर्च किया है, जिसमें 53 फीसदी भारतीय महिलाओं ने माना है कि वो अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में हैं। जबकि शादी के बाहर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने वाले पुरुषों की संख्या 43 फीसदी थी। ग्लीडन की मार्केटिंग डायरेक्टर सोलेन पैलेट के मुताबिक, 'रोमांस और बेवफाई के मामले में भारतीय महिलाएं बहुत खुले विचारों वाली होती हैं। ग्लीडन लोगों को ऐसा माहौल देता है जिसमें वो अपने पार्टनर से रिश्ते को प्रभावित किए बिना, अपनी तरह की सोच रखने वाले किसी अन्य के साथ एक नई लव स्टोरी की शुरुआत कर सकें।

बड़े शहरों के 1500 लोगों ने लिया सर्वे में हिस्‍सा

बड़े शहरों के 1500 लोगों ने लिया सर्वे में हिस्‍सा

ग्लीडन का ये रिसर्च ऑनलाइन कराया गया था जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के 1500 लोगों ने भाग लिया था। रिसर्च में खुलासा हुआ कि पुरुषों के मुकाबले उन महिलाओं की संख्या ज्यादा थी जो नियमित रूप से अपने पति के अलावा अन्य पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाती हैं।

सर्वे में इस रिलेशन के पीछे का कारण बताया महिलाओं ने

सर्वे में इस रिलेशन के पीछे का कारण बताया महिलाओं ने

सर्वे की मानें तो 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी जबकि कुछ ने इसलिए धोखा दिया क्योंकि पति घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। वहीं कुछ को शादी से बाहर एक साथी को खोजने से जीवन में उत्साह का अहसास हुआ। हैरत में डालने वाली बात तो यह सामने आई कि 10 में से 4 महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। बता दें कि ग्लीडन एप्प को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। यह 2017 में भारत में आया और आज 30 प्रतिशत भारतीय इस एप्प के सदस्य हैं। इस एप्प 34 से 49 साल के बीच की मैरिड वूमेन शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+