Nokia के नहीं चल रहे अच्छे दिन, चेन्नई यूनिट के 5 हजार कर्मचारियों ने लिया VRS

यह भी पढ़ें- फसाना फेसबुक का
नोकिया इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। नोकिया ने पिछले महीने अपना यह मोबाइल प्लांट माइक्रोसाफ्ट को बेच दिया था। कंपनी ने इस प्लांट की स्थापना 2006 के उस दौर में की थी, जब कंपनी अपने अच्छे दिनों में थी। पिछले महीने लागत कम करने के लिए प्लांट में वीआरएस लागू की गई थी।
नोकिया इंडिया कर्मचारी यूनियन के सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों ने यह स्कीम नौकरी जाने के डर से ली है। इसके तहत उन्हें करीब दो लाख रुपए मिलेंगे। इस बीच, नोकिया ने हेलसिंकी फिनलैंड में जारी एक बयान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से द्विपक्षीय संधि के तहत चेन्नई प्लांट को लेकर जारी टैक्स विवाद हल कराने की अपील की है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट को अपन कारोबार सौंपने के बाद से ही नोकिया के 'अच्छे दिन' दूर हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications