अब मध्य प्रदेश में मिडडे मील का कहर, 50 बच्चे बीमार

यह घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की है। यहां पर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पलेरा जनपद के लारोन गांव में माध्यमिक विद्यालय में 50 से ज्यादा बच्चों के बीमार पड़ गये हैं।
बच्चें को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्चों के बीमार पड़ने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रिंसिपल उदय अहिरवार की पिटाई कर डाली। पुलिस ने इस मामले में गांव की सरपंच बत्ती चढार और आलमपुर के सरपंच नीरज खरे को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
भोजन के नमूने को जांच के लिये भेज दिया गया है। यह वही खाना है, जिसे खाने के बाद बच्चों को घबराहट, उलटी, दस्त शुरू हो गये और कई तो बेहोश हो गये। मध्यान्ह भोजन में शुक्रवार को अरहर की दाल, आलू की सब्जी, छोले की सब्जी एवं रोटी थी।
बताया जा रहा है कि यह भोजन स्कूल में नहीं बना क्योंकि वहां पर किचन शेड है ही नहीं। गैर सरकारी संगठन महाकाली स्व सहायता समूह भोजन को किसी अन्य स्थान पर पकवा कर स्कूल में सप्लाई करता है।












Click it and Unblock the Notifications