J&K Encounter: बारामूला-हंदवाड़ा में डबल एनकाउंटर, 5 आतंकी ढेर, 1 जिंदा पकड़ा गया
जम्मू। एक बड़ी खबर कश्मीर से है, जहां आज सुबह भारतीय सेना ने आतंकियों पर डबल अटैक किया है और 5 आंतकियों को मार गिराया है, आज बारमूला और हंदवाड़ा दोनों जगह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर है। कहा जा रहा है कि बारामूला के हिंसू में एनकाउंटर आधी रात साढ़े 12 बजे शुरू हुआ लेकिन सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इस फायरिंग में एक महिला की भी मौत की खबर है।

वहीं दूसरी हंदवाड़ा में सीआरपीएफ और पुलिस की तरफ से चलाए गए सांझे ऑपरेशन के दौरान एक लश्कर-ए-तैयबा का जिंदा आतंकवादी गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक एके 56 राइफल, 2मैगजीन, 25 जिंदा कारतूस और एक तार कटर भी जब्त किए।

हंदवाड़ा में तीन और बारामूला में 2 आतंकी ढेर हुए हैं, सेना का सर्च ऑप्रेशन अभी भी जारी है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP एसपी वैद्य ने ट्वीट करके भी बताया है कि हंदवाड़ा में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है, रात में कड़कड़ाती ठंड में सभी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications