विदिशा हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली, 16 जुलाई। मध्य प्रदेश के विदिशा में गंज बासौदा इलाके में कुएं में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव के काम में लगी हैं। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि 7-8 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतको के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

vidisha

वहीं इस हादसे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी दुख जाहिर किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, बेहद दुखद, मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाएं। कांग्रेस साथियों से अपील है कि वह बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बच्ची पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। बच्ची को बचाने गए 30 से अधिक लोग कुएं के पास की मिट्टी धंसने से कुएं के अंदर गिर गए और मलबे के नीचे दब गए। अभी तक इस हादसे में 19 लोगों को बचा लिया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+