क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नाइजीरिया : समुद्री लुटेरों ने 5 भारतीय नाविकों का किया अपहरण, सुषमा स्वराज ने दिया मदद का भरोसा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पांच भारतीय नाविकों का नाइजीरिया में समुद्री डाकूओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस बात का खुलासा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट में किया है। सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय राजदूत अभय ठाकुर से अपहृत नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए नाइजीरियाई सरकार के साथ मामला उठाने के लिए कहा है। सरकार नाविकों की रिहाई के हर संभव कोशिश कर रही है।

Sushma Swaraj
ट्वीट कर विदेश मंत्री ने कहा कि, मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण की खबर देखी। इस मामले पर गौर करने व नाइजीरिया की सरकार से बात कर इनकी रिहाई के लिए मैं भारतीय उच्‍चायुक्‍त से बात कर रही हूं। साथ ही उन्‍होंने नाइजीरिया में भारतीय दूत अभय को मामले पर गौर करने व रिपोर्ट भेजने को कहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पांचों नाविक दो हफ्ते से ज्यादा समय से समुद्री लुटेरों के कब्जे में हैं। पीड़ितों के परिवार के मुताबिक वे लोग बीते कई दिनों से नाविकों से संपर्क नहीं कर पाए हैं। नाइजीरिया में बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों के अपहरण को 16 दिन हो गए हैं। एक अपहृत नाविक सुदीप कुमार चौधरी की पत्नी भाग्यश्री दास ने सुषमा स्वराज से अपील की थी कि उनके पति का MT APECUS (IMO 733810) जहाज से अपहरण हो गया है।

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले अंकित के परिजनों का कहना है कि, उसकी विधवा मां को अभी तक उसके अंकित के अपहरण के बारे में नहीं बताया गया है क्योंकि उनको डर है ये खबर सुनने के बाद उनको सदमा ना लग जाए। अन्य नाविकों के परिजन लगातार सरकार औऱ शिप कंपनी से गुहार लगा रहे हैं कि, उन्हें जल्द से जल्द रिहा कराएं।

<strong> हेमंत करकरे ने कभी हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, इंदौर में बोले भाजपा के सीएम</strong> हेमंत करकरे ने कभी हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, इंदौर में बोले भाजपा के सीएम

Comments
English summary
5 Indian sailors abducted by pirates in Nigeria, Sushma Swaraj asks for highest level action
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X