बाप रे बाप! वोटिंग से पहले मिला 5 करोड़ रुपये का पहाड़, इतना कैश देख छूटे लोगों के पसीने
Cash found in Telangana: हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को गाचीबोवली इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 5 करोड़ रुपये का बेहिसाब नोटों का पहाड़ जब्द किया। इसके बाद दो कारों में नकदी लेकर जा रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। नोटों का इतना अंबार देख लोगों के भी होश उड़ गए।
इससे पहले भी जब्द हुआ था कैश
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये रकम आगे की जांच के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है। एक अलग घटना में गुरुवार को हैदराबाद के हयातनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक कार से 2 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने तेज की वाहनों की जांच
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने से एक सप्ताह पहले पुलिस ने राज्य भर में सतर्कता कड़ी कर दी है। 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हुई और तब से पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की आदर्श आचार संहिता के अनुसार नकदी लेकर जाना एक दंडनीय अपराध है।
इन चीजों से बचें उम्मीदवार
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले ईसीआई ने कहा कि सभी दलों और उम्मीदवारों को उन सभी गतिविधियों से ईमानदारी से बचना चाहिए जो 'भ्रष्ट आचरण' हैं और चुनाव कानून के तहत अपराध हैं, जैसे मतदाताओं को रिश्वत देना, मतदाताओं को डराना, मतदाताओं का प्रचार-प्रसार करना। आयोग ने साफ कहा कि लोगों को इन सभी चीजों से बचना चाहिए।
अन्य राज्यों से बरामद हुआ 1760 कैश
बता दें कि ये कैश 5 राज्यों में मिले कैश से भी 7 गुना ज्यादा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, जबसे चुनाव का ऐलान हुआ है, एमपी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान से 1760 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कैश की जब्ती की गई है। इससे पहले गुजरात, हिमाचल, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक में चुनाव आयोग ने कैश में अच्छी खासी मोटी रकम जब्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications